टी-सीरीज के सह-मालिक Krishan Kumar की बेटी Tishaa Kumar का 21 साल की उम्र में कैंसर से निधन
बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. 90 के दशक के जाने माने अभिनेता और टी-सीरीज के सह-मालिक कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का कल जर्मनी के एक अस्पताल में निधन हो गया.
Krishan Kumar Daughter Tishaa Kumar Passes Away: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. 90 के दशक के जाने माने अभिनेता और टी-सीरीज के सह-मालिक कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का कल जर्मनी के एक अस्पताल में निधन हो गया. तिशा मात्र 21 साल की थीं और पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं. कैंसर के इलाज के लिए तिशा को मुंबई से जर्मनी ले जाया गया था. लेकिन दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया. इस खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को मायूस कर दिया है.
कृष्ण कुमार एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं. उन्हें 1995 की फिल्म "बेवफा सनम" में उनकी भूमिका और भारत की सबसे बड़ी संगीत उत्पादन कंपनी टी-सीरीज के सह-मालिक होने के लिए जाना जाता है. बेटी तिशा के निधन से पूरा परिवार शोक में डूब गया है. हालांकि उनके निधन की पुष्टि परिवार के किसी सदस्य ने अब तक नहीं की है.
कृष्ण कुमार की 21 वर्षीय बेटी का निधन:
#KrishanKumar’s 20-year-old daughter Tishaa Kumar passes away after a long battle with cancerhttps://t.co/XlJ5ScvRv9
— BollyHungama (@Bollyhungama) July 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

