मनोरंजन

दिग्गज कन्नड़ अभिनेता-निर्माता Dwarakish का निधन, सुपरस्टार Rajinikanth ने जताया दुख!

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक द्वारकिश का मंगलवार, 16 अप्रैल को निधन हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु स्थित उनके घर पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.

दिग्गज कन्नड़ अभिनेता-निर्माता Dwarakish का निधन, सुपरस्टार Rajinikanth ने जताया दुख!
Pruthvi Ambaar (Photo Credits: X)

Kannada Actor-Producer Dwarakish Passes Away: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक द्वारकिश का मंगलवार, 16 अप्रैल को निधन हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु स्थित उनके घर पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और जिसके बाद उनका निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. द्वारकिश के परिवार ने अभी अंतिम संस्कार के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है. उनके प्रशंसकों, दोस्तों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि दी. सुपरस्टार रजनीकांत ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है.

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने करीबी दोस्त द्वारकिश को याद करते हुए लिखा कि उनका निधन उनके लिए काफी कष्टदायक है. उन्होंने लिखा, मेरे पुराने प्यारे दोस्त द्वारकिश के निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है. कॉमेडियन के रूप में अपना करियर शुरू करने के बाद, उन्होंने खुद को एक बड़े निर्माता और निर्देशक के रूप में स्थापित किया. उनके साथ बिताए हुए कई यादगार पल याद आ रहे हैं. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).