मनोरंजन

Thangalaan: 'थंगालान' का दमदार ट्रेलर कल होगा रिलीज, पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने दी जानकारी

चियान विक्रम की आगामी फिल्म 'थंगालान' का ट्रेलर कल यानी 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर पहले ही रिलीज कर दिया गया जोकि दर्शकों को लुभाने में सफल रहा और अब दर्शक ट्रेलर का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.

Thangalaan: 'थंगालान' का दमदार ट्रेलर कल होगा रिलीज, पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने दी जानकारी
Studiogreen Official (Photo Credits: Instagram)

Thangalaan: चियान विक्रम की आगामी फिल्म 'थंगालान' का ट्रेलर कल यानी 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर पहले ही रिलीज कर दिया गया जोकि दर्शकों को लुभाने में सफल रहा और अब दर्शक ट्रेलर का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने घोषणा की है कि 'थंगालान' का ट्रेलर कल रिलीज़ किया जाएगा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्टर भी शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है - 'जुल्म, बहादुरी और जीत के युग Thangalaan का ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है'.

'थंगालान' 15 अगस्त 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है.

देखें 'थंगालान'का नया पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Studio Green (@studiogreen_official)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).