मनोरंजन

Indian 2 OTT Release Date: सिनेमाघरों के बाद अब घर पर देखिए कमल हासन की 'इंडियन 2', 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

कमल हासन और शंकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' अब जल्द ही आपके घर की छोटी सी स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है. इस एक्शन पैक्ड फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना हो रहा और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

Indian 2 OTT Release Date: सिनेमाघरों के बाद अब घर पर देखिए कमल हासन की 'इंडियन 2', 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

Indian 2 OTT Release Date: कमल हासन और शंकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' अब जल्द ही आपके घर की छोटी सी स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है. इस एक्शन पैक्ड फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना हो रहा और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की है. कमल हासन और शंकर की 'इंडियन 2' 9 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध होगी.

फिल्म में कमल हासन एक बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी सेनापति की भूमिका में हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं. फिल्म में सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, एसजे सूर्या और प्रिया भवानी शंकर भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. अब देखना होगा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आती है.

‘Indian 2’ का Netflix पर 9 अगस्त को होगा प्रमीयिर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).