Mallika Rajput Death: प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री मल्लिका राजपूत का निधन हो गया है. उनका शव उनके सुल्तानपुर स्थित घर में लटका मिला. इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है. हालांकि, अभी तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. मल्लिका राजपूत एक लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री थीं. उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम किया था. उनके निधन से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, 9 दिन बाद सतलुज नदी से बरामद हुआ तमिल निर्देशक Vetri Duraisamy का शव!
मशहूर सिंगर की मौत, कमरे में लटका मिला शव, कंगना रनौत के साथ इस फिल्म में आई थी नजर#MallikaRajput | #singer | #crime
— IBC24 News (@IBC24News) February 13, 2024
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY