Bigg Boss OTT Season 2 Launch: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 लॉन्च, रॉकिंग एंट्री के साथ सलमान खान ने की ट्रक की सवारी, देखें VIDEO
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को मुंबई में लॉन्च किया गया. रियलिटी शो की मेजबानी अभिनेता सलमान खान करेंगे, जो लॉन्च इवेंट में भी मौजूद थे.
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season 2) आज, 16 जून को मुंबई में लॉन्च किया गया. रियलिटी शो की मेजबानी अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) करेंगे, जो लॉन्च इवेंट में भी मौजूद थे. लॉन्च इवेंट में बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1 की विजेता दिव्या अग्रवाल और बिग बॉस के पिछले सीज़न के प्रतियोगियों सहित कई हस्तियों ने भाग लिया.
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के प्रतियोगियों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही उनकी घोषणा होने की उम्मीद है. 'बिग बॉस ओटीटी सीजन टू' 17 जून, 2023 से JioCinema ऐप पर स्ट्रीम होगा. यह शो मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध होगा. दर्शकों को भरोसा है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 ड्रामा, सस्पेंस और मनोरंजन से भरपूर होगा.
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 लॉन्चिंग के दौरान ट्रक पर सवार सलमान खान ने रॉकिंग एंट्री ली
Salman Khan Enjoying Ride on Truck with Rocking Entry to Launch Bigg Boss OTT Season 2#SalmanKhan #BiggBoss #BiggBossOTT #BiggBossOTT2 #spotted #Bollywood #Entertainment #Video #trending #Reel #viral #Youtubeshort #shorts #zoomnews @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/kaEoi8xtpB
— Zoom News (@Zoom_News_India) June 16, 2023
सुनिए सलमान खान ने क्या कहा-
★ …#SalmanKhan at the Launch/Press conference Of Bigg Boss OTT Season 2! #BiggBossOTT2
-June 16, 2023
Full PC at: https://t.co/f0GfW8BuHd pic.twitter.com/v8hgzzIu1n
— SalmanKhanHolics.com (@SalmanKhanHolic) June 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

