मनोरंजन

Kota Factory Season 3 की रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान, 20 जून को Netflix पर धूम मचाने को तैयार (View Pic)

लंबे इंतज़ार के बाद फाइनली स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, नेटफ्लिक्स ने अपनी बहुचर्चित वेब सीरीज़ "कोटा फैक्ट्री" के सीजन 3 की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है.

Kota Factory Season 3 की रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान, 20 जून को Netflix पर धूम मचाने को तैयार (View Pic)
Netflix (Photo Credits: Instagram)

Kota Factory Season 3: लंबे इंतज़ार के बाद फाइनली स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, नेटफ्लिक्स ने अपनी बहुचर्चित वेब सीरीज़ "कोटा फैक्ट्री" के सीजन 3 की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है. नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक नए पोस्टर के साथ ये अनाउंसमेंट की गई है. पोस्टर में सीरीज़ के मुख्य कलाकार जितेंद्र कुमार सहित बाकी कलाकार नज़र आ रहे हैं.

कैप्शन में लिखा है, आज से तैयारी शुरू, कोटा फैक्ट्री: सीजन 3 आ रहा है नेटफ्लिक्स पर 20 जून को. कोटा, राजस्थान में IIT-JEE और NEET की तैयारी करने वाले छात्रों के संघर्षों को बयां करती ये सीरीज़ दर्शकों को खूब पसंद आई थी. पहले दो सीज़न द वायरल फीवर (TVF) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए थे, लेकिन सीजन 3 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

देखें कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का नया पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).