बॉलीवुड

Good News! शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए मां बनीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के घर शादी के तीन साल बाद किलकारी गूंजी है. प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं. जी हां, एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं और इस खुशखबरी को खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की है.

Good News! शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए मां बनीं एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) के घर शादी के तीन साल बाद किलकारी गूंजी है. प्रियंका और निक सरोगेसी (Surrogacy) के जरिए माता-पिता बन गए हैं. जी हां, एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं और इस खुशखबरी को खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की अपील की है. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है- हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है. इस खास मौके पर हम सम्मानपूर्वक अपनी निजता को बनाए रखने की अपील करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपनी फैमिली पर केंद्रित करना चाहते हैं. आप सभी का धन्यवाद.

देखें पोस्ट-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).