बॉलीवुड

Yudhra Poster: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर 'युधरा' के दमदार पोस्टर आए सामने, 20 सितंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Posters)

सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर फिल्म 'युधरा' के पोस्टर्स ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है. हाल ही में रिलीज हुए इन पोस्टरों में सिद्धांत का बेहद इंटेंस और दमदार लुक देखने को मिला है.

Yudhra Poster: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर 'युधरा' के दमदार पोस्टर आए सामने, 20 सितंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Posters)
Farhan Akhtar (Photo Credits: Instagram)

Yudhra Poster: सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर फिल्म 'युधरा' के पोस्टर्स ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है. हाल ही में रिलीज हुए इन पोस्टरों में सिद्धांत का बेहद इंटेंस और दमदार लुक देखने को मिला है. पहले पोस्टर में सिद्धांत चतुर्वेदी खून से सने हाथों और हाथ में रिवॉल्वर लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, उनकी आंखों में गुस्सा और दृढ़ता साफ झलक रही है, जो इस फिल्म के एक्शन से भरपूर होने का संकेत देता है. दूसरे पोस्टर में सिद्धांत और मालविका मोहनन के बीच भावनात्मक पल को दर्शाया गया है, जिसमें सिद्धांत ने मालविका को अपने गले से लगा रखा है. उनके ऊपर खून के छींटे साफ नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की गंभीरता और तीव्रता को और बढ़ा देते हैं.

'युधरा' 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और दर्शक इस फिल्म के एक्शन और रोमांस से भरे सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

देखें 'युधरा' के पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).