12th Fail: Vidhu Vinod Chopra की अपकमिंग फिल्म '12वीं फेल' का टीजर कल होगा रिलीज, पोस्टर के साथ किया एलान (View Pic)
फिल्म में प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी एक अनूठी भूमिका में हैं जो कड़ी मेहनत और दृढ़ता के जरिए सफलता हासिल करने की भावना को जाहिर करते हैं. फिल्म के हालिया पोस्टर ने आगामी टीज़र और फिल्म के बारे में सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है.
12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल को लेकर अब हर तरफ चर्चा होने लगी है. यह फिल्म उन लाखों भारतीयों से प्रेरित एक रियल दमदार कहानी पर बेस्ड है जो सपने देखते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और फिर रिस्टार्ट करने की हिम्मत भी रखते हैं. यह विधु विनोद चोपड़ा की एक अहम परियोजना है, जो सिनेमा में एक्सीलेंस की खोज में 45 साल पूरे होने का जश्न मना रही है.
फिल्म में प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी एक अनूठी भूमिका में हैं जो कड़ी मेहनत और दृढ़ता के जरिए सफलता हासिल करने की भावना को जाहिर करते हैं. फिल्म के हालिया पोस्टर ने आगामी टीज़र और फिल्म के बारे में सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है. कुछ ही घंटों पहले फिल्म का एक पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने इसे कैप्शन दिया, 12वीं फेल - उन लाखों भारतीयों से प्रेरित एक दमदार सच्ची कहानी जो सपने देखते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और रिस्टार्ट करने का साहस करते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

