बॉलीवुड

Srikanth Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' ने रिलीज के छठे दिन किया 1.49 करोड़ का कारोबार, जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन!

फिल्म "श्रीकांत" बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी यह प्रदर्शन जारी रहेगा.

Srikanth Box Office Collection Day 6: राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' ने रिलीज के छठे दिन किया 1.49 करोड़ का कारोबार, जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन!
T-Series (Photo Credits: Instagram)

Srikanth Box Office Collection Day 6: फिल्म "श्रीकांत" बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म वीकएंड पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी यह प्रदर्शन जारी रहेगा. फिल्म को सोमवार को 1.69 करोड़ रुपये, मंगलवार को 1.48 करोड़ रुपये और बुधवार को 1.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला है. इसके साथ फिल्म की कुल कमाई अब तक 16.61 करोड़ हो चुकी है. गौरतलब है कि आने वाले हफ्ते में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिससे "श्रीकांत" को फायदा मिलने की उम्मीद है.

ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि अगर फिल्म का वर्ड-ऑफ-माउथ अच्छा रहा तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. बता दें, "श्रीकांत" फिल्म का निर्देशन तुषार हिरानांदानी ने किया है. फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म दृष्टिहीन उद्योगपति और Bollant Industries के संस्थापक श्रीकांत बोला की प्रेरक जीवन यात्रा पर आधारित है. फिल्म में ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).