Mr and Mrs Mahi के प्रमोशन के लिए बनारस पहुंचे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर, साथ में की गंगा आरती (Watch Video)
बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के लिए बनारस पहुंचे. इस दौरान इन्होंने वहां की प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लिया और इस भव्य आयोजन की छटा को निहारा.
Rajkummar Rao and Janhvi Kapoor Visits Varanasi: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के लिए बनारस पहुंचे. इस दौरान इन्होंने वहां की प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लिया और इस भव्य आयोजन की छटा को निहारा. साथ ही अलग अलग जगहों पर अलग तरीकों से फोटोशूट कराया. जान्हवी कपूर ने इस खास मौके पर नीली साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वे बेहद सुंदर लग रहीं थीं. उनके बालों में सफेद गजरा, हल्का मेकअप और लंबे चांदी के झुमके उनकी सादगी को और भी बढ़ा रहे थे. वहीं, राजकुमार राव सफेद पैंट और शर्ट में नजर आए, जिसमें वे काफी आकर्षक दिख रहे थे.
देखें जान्हवी कपूर और राजकुमार राव का वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

