बॉलीवुड

Adipurush Controversy: आदिपुरुष के खिलाफ भड़के बीजेपी नेता Ram Kadam, कहा- महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे

बाहुबली अभिनेता प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

Adipurush Controversy: आदिपुरुष के खिलाफ भड़के बीजेपी नेता Ram Kadam, कहा- महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे
राम कदम और आदिपुरुष (Photo Credits: Instagram)

Adipurush Controversy: बाहुबली अभिनेता प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद भाजपा नेता राम कदम ने फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई है. शंकर पर आरोप है कि उन्होंने भगवान राम और साथ ही रावण को गलत तरीके से पेश किया है जिसके चलते हिंदूओं भावनाएं आहत हुई हैं. राम कदम ने ट्वीट करके फिल्म का पुरजोर विरोध करते हुए कहा, "अब कांट झांट से काम नहीं, फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज होने नहीं देंगे." उनका कहना है कि फिल्म के निर्माताओं ने जानबूझकर पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा काम किया है और अब केवल माफी मांगने पर ही उन्हें राहत दी जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).