बॉलीवुड

Manoj Muntashir ने ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स के लिए मांगी माफी, बोले- मानता हूं कि फिल्म से लोगों की भावनाएं हुईं आहत

फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के बाद इसके डायलॉग्स को लेकर काफी बवाल हुआ था, लेकिन अब इस फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए बिना शर्त लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांग ली है.

Manoj Muntashir ने ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स के लिए मांगी माफी, बोले- मानता हूं कि फिल्म से लोगों की भावनाएं हुईं आहत
मनोज मुंतशिर (Photo Credits: Facebook)

Manoj Muntashir Apologized: फिल्म 'आदिपुरुष'  (Adipurush) की रिलीज के बाद इसके डायलॉग्स (Adipurush Dialogues) को लेकर काफी बवाल हुआ था, लेकिन अब इस फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shukla) ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए बिना शर्त लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांग ली है. दरअसल, फिल्म 'आदिपुरुष' में  मनोज मुंतशिर के लिखे डायलॉग्स को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके चलते बाद में फिल्म के कुछ डायलॉग्स को बदला भी गया, फिर भी लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई. अब मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर लोगों से माफी मांग ली.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म आदिपुरुष से जन भवानाएं आहत हुईं है. अपने सभी भाई-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्रीराम के भक्तों से मैं हाथ जोड़कर, बिना शर्त माफी मांगता हूं. बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें. यह भी पढ़ें: Protest To Ban Adipurush: फिल्म ‘आदिपुरुष’ का पूरे भारत में विरोध, नेपाल में प्रतिबंध; तीन दिन में रुपये कमाये 340 करोड़

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).