बॉलीवुड

Munjya Trailer: हॉरर फिल्म 'मुंज्या' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 7 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

'स्त्री' और 'भेड़िया' जैसी हिट फिल्मों की टीम ने अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सर्पोतदार ने किया है और इसे 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Munjya Trailer: हॉरर फिल्म 'मुंज्या' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 7 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Maddock Films (Photo Credits: Youtube)

Munjya Trailer: 'स्त्री' और 'भेड़िया' जैसी हिट फिल्मों की टीम ने अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सर्पोतदार ने किया है और इसे 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म 'मुंज्या' में भारत के पहले सीजीआई एक्टर को दिखाया जाएगा, जो इस फिल्म की खासियत है. फिल्म में शरवरी वाघ, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है. Singham Again: रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का शानदार लुक किया रिवील, बोले - जल्द देगी दस्तक (View Pics)

फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है और इसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. हॉरर और कॉमेडी का यह अनोखा मेल दर्शकों को एक नया अनुभव देगा.

देखें मुंज्या का ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).