बॉलीवुड

Ranveer Singh Nude Photoshoot: न्यूड फोटोशूट को लेकर मुश्किलों में घिरे रणवीर सिंह, नोटिस लेकर घर पहुंची पुलिस

अभिनेता रणवीर सिंह को उनके फोटोशूट विवाद के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए नोटिस दिया जाएग, 22 अगस्त को तलब किया जाएगा. मुंबई पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची, लेकिन नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वे अभी मुंबई में मौजूद नहीं हैं.'

Ranveer Singh Nude Photoshoot: न्यूड फोटोशूट को लेकर मुश्किलों में घिरे रणवीर सिंह, नोटिस लेकर घर पहुंची पुलिस
Ranveer Singh (Image Credit: Instagram)

Ranveer Singh Nude Photoshoot: कुछ दिन पहले रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट खूब वायरल हुआ, जिसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी और विवादों ने भी जन्म लिया. मामवले में एक एनजीओ के शख्स ने रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई थी. उनका कहना था कि रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट को देखकर महिलाओं के मन में शर्म पैदा होगी. उनकी मांग यह भी थी कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाई जाएं. इसी मामले में रणवीर सिंह के घर मुंबई की पुलिस पहुंची.

चेंबुर पुलिस, रणवीर सिंह के घर उन्हें नोटिस देने के लिए गई थी, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए हैं. घर पर न मिलने के चलते पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई.

नोटिस में लिखा है कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी. रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है. रणवीर सिंह ने पीपल्स मैगजीन के लिए यह न्यूड फोटोशूट कराया था. विवाद बढ़ने के चलते पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक्टर का सपोर्ट किया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).