Kangana Ranaut's Grandmother Passes Away: कंगना रनौत की नानी ने 100 वर्ष से अधिक की उम्र में ली अंतिम सांस, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की नानी, इंद्राणी ठाकुर जी का 100 वर्ष से अधिक की उम्र में निधन हो गया. कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में यह दुखद समाचार साझा किया.
Kangana Ranaut's Grandmother Passes Away: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की नानी, इंद्राणी ठाकुर जी का 100 वर्ष से अधिक की उम्र में निधन हो गया. कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में यह दुखद समाचार साझा किया. उन्होंने लिखा, “कल रात मेरी नानी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हुआ. सारा परिवार शोक में है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें.” कंगना ने बताया कि उनकी नानी पिछले कुछ समय से बिस्तर पर थीं, क्योंकि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था.
'इमरजेंसी' की अभिनेत्री ने अपनी नानी के निधन पर गहरी शोक व्यक्त किया और अपने फॉलोअर्स से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का निवेदन किया. कंगना के इस पोस्ट के बाद फैंस और कई फिल्मी हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया और उनके परिवार को सांत्वना दी. कंगना ने अपनी नानी के साथ बिताए पलों को याद कर उनके प्रति अपनी भावनाएं साझा कीं और बताया कि उनका परिवार गहरे दुख में है.
कंगना रनौत की नानी ने ली अंतिम सांस:
#KanganaRanaut's nani #IndraniThakur passes away, actress pens emotional note: 'We owe so much to you'https://t.co/KgmcnBxEYo
— DNA (@dna) November 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

