बॉलीवुड

Bigg Boss पर धमाकेदार अंदाज में 'Emergency' का प्रमोशन करेंगी Kangana Ranaut, 17 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रमोशन बिग बॉस 18 के मंच से शुरू करेंगी. इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका खुद कंगना ने निभाई है.

Bigg Boss पर धमाकेदार अंदाज में 'Emergency' का प्रमोशन करेंगी Kangana Ranaut, 17 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
Kangana Ranaut (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut to promote 'Emergency' on Bigg Boss: कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' का प्रमोशन बिग बॉस 18 के मंच से शुरू करेंगी. इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका खुद कंगना ने निभाई है. 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. कंगना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 18 के लिए शूट की गई तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में कंगना ने गोल्डन बुकेल पेपलम टॉप और मिडी स्कर्ट पहनी है, जो Self-Portrait ब्रांड का है. उन्होंने इसे Louis Vuitton पंप्स और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पेयर किया है.

अपनी पोस्ट में कंगना ने कैप्शन लिखा, "इमरजेंसी 17 जनवरी को. बिग बॉस 31 दिसंबर को." उनके इस ग्लैमरस लुक और फिल्म प्रमोशन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. 'इमरजेंसी' एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जो भारत की इमरजेंसी के दौर पर आधारित है. कंगना के इस दमदार प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उम्मीदें आसमान पर हैं. बिग बॉस के मंच से प्रमोशन शुरू करना उनके प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा साबित होगा.

कंगना रनौत की खूबसूरत तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2024 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).