बॉलीवुड

Do Aur Do Pyaar Teaser: विद्या बालन और प्रतीक गांधी की रोमांटिक कॉमेडी 'दो और दो प्यार' का टीजर हुआ रिलीज, 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)

फिल्म जगत में धूम मचाने के लिए तैयार है एक नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार'. फिल्म के टीजर का आज यानी 21 मार्च 2024 को अनावरण किया गया है. फिल्म में विद्या बालन और प्रतीक गांधी के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

Do Aur Do Pyaar Teaser: विद्या बालन और प्रतीक गांधी की रोमांटिक कॉमेडी 'दो और दो प्यार' का टीजर हुआ रिलीज, 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
Applause Entertainment (Photo Credits: Youtube)

Do Aur Do Pyaar Teaser:  फिल्म जगत में धूम मचाने के लिए तैयार है एक नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार'.  फिल्म के टीजर का आज यानी 21 मार्च 2024 को अनावरण किया गया है. फिल्म में विद्या बालन और प्रतीक गांधी के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 'दो और दो प्यार' फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्म निर्माता शिरीष गुहा ठाकुरता कर रही हैं, जो उनकी निर्देशन की पहली फिल्म है. फिल्म की कहानी प्यार, हंसी और संगीत के इर्द-गिर्द घूमती है. Applause एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के टीजर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. Kapkapiii Motion Poster: श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की वापसी हॉरर-कॉमेडी 'कपकपी' के साथ, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज (Watch Video)

देखें टीजर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).