Bipasha Basu बनने वाली हैं पहली संतान की मां, एक्ट्रेस ने पति Karan Singh Grover के साथ शेयर की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें (See Pics)
बिपाशा बसु ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी शेयर कर दी है कि वे जल्द ही मां बनने वाली हैं.
Bipasha Basu Pregnancy: बिपाशा बसु ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी शेयर कर दी है कि वे जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ प्रेग्नेंसी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन में आ जुड़ी है. हम पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनें. हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे. सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था… इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे. साथ ही बिपाशा ने अपने फैंस की शुभकामनाओं और प्यार के लिए आभार प्रगट किया है.
देखें बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

