बॉलीवुड

भोजपुरी सिंगर Akshara Singh की फ्लाइट में Vikrant Massey के साथ हुई मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर (View Pic)

भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक खास मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह एक्टर विक्रांत मैसी के साथ नजर आ रही हैं.

भोजपुरी सिंगर Akshara Singh की फ्लाइट में Vikrant Massey के साथ हुई मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर (View Pic)
Akshara Singh, Vikrant Massey (Photo Credits: Instagram)

Akshara Singh Meets Vikrant Massey: भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक खास मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह एक्टर विक्रांत मैसी के साथ नजर आ रही हैं. फ्लाइट में इस अप्रत्याशित मुलाकात की तस्वीर को अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। पोस्ट के साथ अक्षरा ने लिखा, "संयोग से फ्लाइट में मुलाकात कमाल के एक्टर और इंसान से, विक्रांत मैसी." इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. अक्षरा और विक्रांत की तस्वीर देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और दोनों की तारीफ कर रहे हैं. कुछ फैंस ने कमेंट में लिखा कि दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही है, जबकि कुछ ने विक्रांत के सादगी भरे व्यक्तित्व की तारीफ की.

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं, जबकि विक्रांत मैसी बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर हैं. इस फोटो ने दोनों के फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी है और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

Akshara Singh की फ्लाइट में Vikrant Massey के साथ हुई मुलाकात:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).