Singham Again: Ajay Devgn ने सिंघम अगेन के साथ की नए साल की शुरुआत, Rohit Shetty ने दिया नरेशन (View Pic)
रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर मिलकर धमाका मचाने के लिए तैयार हैं. रोहित ने अजय को सिंघम अगेन का नरेशन दिया है जो उन्हें काफी पसंद आया.
Singham Again: अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया है और अभी भी फिल्म थिएटर्स में चल रही है. अजय ने नए साल की शुरुआत सिंघम के सीक्वल के साथ कर दी है. रोहित शेट्टी ने अजय के लिए सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट नरेट की है, जो एक्टर को काफी पसंद आई है. अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैंने नए साल की शुरुआत सिंघम अगेन के नरेशन के साथ किया जो रोहित शेट्टी ने दिया. साथ ही अजय ने स्क्रिप्ट को फायर बताया है.
View this post on Instagram
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2023 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

