Akshay Kumar की 'Ram Setu' थिएटर्स में होगी रिलीज, Social Media की अफवाहों पर लगा विराम

'राम सेतु' में अक्षय कुमार के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी. फिल्म को विक्रम मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं जोकि दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही थी कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) थिएटर्स की बजाय डायरेक्ट ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. पर अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि अक्षय कुमार की 'राम सेतु' थिएटर्स में रिलीज होगी, नाकि ओटीटी पर.  आपको बता दें इस  फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\