एजेंसी न्यूज

ITR Due Date FY 2021–22: जल्द भर लें आयकर रिटर्न, सरकार ने कहा- 31 जुलाई से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी समय सीमा

सरकार आयकर रिटर्न भरने की 31 जुलाई की समयसीमा आगे बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है. उसका मानना है कि ज्यादातर रिटर्न निर्धारित तिथि तक भर दिये जाएंगे.

ITR Due Date FY 2021–22: जल्द भर लें आयकर रिटर्न, सरकार ने कहा- 31 जुलाई से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी समय सीमा
इनकम टैक्स (Photo Credits: Pixabay)

 ITR Due Date FY 2021–22:  भारत सरकार की तरफ से शुक्रवार को राजस्व सचिव तरूण बजाज  (Tarun Bajaj) ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार आयकर रिटर्न भरने की 31 जुलाई की समयसीमा आगे बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है.  उसका मानना है कि ज्यादातर रिटर्न निर्धारित तिथि तक भर दिये जाएंगे. राजस्व सचिव  बजाज ने कहा कि 20 जुलाई तक वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 2.3 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे जा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है.

बता दें कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के लिए करीब 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न भरे गये थे. पिछले साल सरकार ने रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).