वायरल

सांता क्लॉज का ऐसा जबरदस्त डांस आपने पहले नहीं देखा होगा, मजेदार मूव्स देख आप भी हंसी से हो जाएंगे लोटपोट (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर दो सांता क्लॉज के जबरदस्त डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गिरते-पड़ते और लोट-पोटकर डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो केरल के कट्टकड़ा का बताया जा रहा है और दो सांता क्लॉज का जबरदस्त डांस मूव लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है.

सांता क्लॉज का ऐसा जबरदस्त डांस आपने पहले नहीं देखा होगा, मजेदार मूव्स देख आप भी हंसी से हो जाएंगे लोटपोट (Watch Viral Video)
सैंटा क्लॉज का डांस (Photo Credits: Instagram)

Santa Claus Dance Viral Video: साल का आखिरी महीना चल रहा है और हर कोई क्रिसमस (Christmas) का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. क्रिसमस की तैयारियां हर कोई जोरों-शोरों से कर रहा है. क्रिसमस पर लोग सीक्रेट सांता (Secret Santa) बनकर लोगों को तोहफे बांटते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दो सांता क्लॉज के जबरदस्त डांस का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों गिरते-पड़ते और लोट-पोटकर डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो केरल के कट्टकड़ा का बताया जा रहा है और दो सांता क्लॉज का जबरदस्त डांस मूव (Santa Claus Dance Video) लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है. इस वीडियो को टेलीविजन शो होस्ट और जादूगर राज कलेश दिवाकरन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देख लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं.

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- कई लोगों ने पूछा है कि क्या वीडियो में दिख रहा शख्स मैं हूं. मुझे यह जानने में दिलचस्पी है कि वे कौन हैं. जो जानते हैं, कृपया मुझे बताएं. कल्पना कीजिए इसे देखने के बाद असली सांता क्लॉज की स्थिति. बताया जाता है वीडियो में नजर आ रहे दोनों सांता क्लॉज की पहचान दीपू और आनंदु के तौर पर हुई है, जो मुथियाविला चर्च में एक कैरल टीम के सदस्य हैं. यह भी पढ़ें: Devar-Bhabhi Dance Video: देवर और भाभी ने एक साथ मिलकर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख बन जाएंगे फैन

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सांता क्लॉज में से एक डांस के दौरान गिरता-पड़ता और पुशअप करता दिखाई दे रहा है. दोनों सांता पूरे जोश और उत्साह के साथ पागलपन की हद तक डांस कर रहे हैं. डांस करते-करते दूसरा सांता क्लॉज एक डाली को पकड़ते ही नीचे गिर जाता है और उसकी मदद के लिए पहुंचा शख्स भी गिरने लगता है फिर भी वो डांस करना बंद नहीं करता है. दोनों गिरने के बाद भी फर्श पर लेटकर डांस करने लगते हैं. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर ठहाके लगाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).