वायरल

महिला ने शरीर पर कराए 10,000 से ज्यादा पियर्सिंग, सोती है किलों के बिस्तर पर

इस दुनिया में अलग- अलग लोग है और उनके शौक भी अलग है. किसी को सबसे अलग दिखने का शौक है, किसी को फैशन का शौक है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताएंगे जिनका शौक और फैशन काफी अजीब और डरावना है...

महिला ने शरीर पर कराए 10,000 से ज्यादा पियर्सिंग, सोती है किलों के बिस्तर पर
एलेन डेविडसन(Photo Credit: Getty Images)

इस दुनिया में अलग- अलग लोग है और उनके शौक भी अलग है. किसी को सबसे अलग दिखने का शौक है, किसी को फैशन का शौक है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताएंगे जिनका शौक और फैशन काफी अजीब और डरावना है. इस महिला ने अपने आपको पूरी दुनिया में मशहूर करने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे. ब्राजील से ताल्लुक रखनेवाली एलेन डेविडसन (Elaine Davidson) ने अपने शरीर पर करीब 10 हजार से ज्यादा छेद (piercing) करवाया है. और ये गिनती अभी भी जारी है. एलेन को दुनिया की मोस्ट पियर्स्ड( Most pierced) महिला का ख़िताब मिला है. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड(Guinness book of World Records) में भी दर्ज है.

एलेन की पियर्सिंग में लगे मेटल का वजन तीन किलो से ज्यादा है. पियर्सिंग कराना एलेन का जूनून है. आपको बता दें एलेन ने सिर्फ अपने चेहरे और शरीर पर ही छेद नहीं करवाएं है बल्कि अपने गुप्तांगों में भी छेद करवाएं हैं. चौंका देनवाली बात ये है पतंगो कि एलेन के शरीर के बजाय उनके गुप्तांगों में ज्यादा छेद है, जो 500 से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: यहां शादी के बाद तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते हैं बाथरूम, अजीब जरुर लगेगी-लेकिन सच्ची है

एलेन से जब पूछा गया के वो दुनिया की सबसे अजीब दिखने वाली महिला हैं उन्हें जब लोग घूरते हैं तो कैसा लगता है? एलेन ने जवाब में कहा था जब लोग जब उन्हें घूरते हैं तो वो बहुत एन्जॉय करतीं हैं. इनके बारे में एक और बात चौंका देनेवाली है और वो ये कि एलेन किलों के बिस्तर पर सोती हैं.

पियर्सिंग का शौक अपनाने से पहले एलेन एक नर्स थीं. 2011 में एलेन ने डगलस वॉटसन से शादी की लेकिन उनकी ये शादी एक साल ही चल पाई. 2012 में दोनों अलग हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2018 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).