अद्भुत! बर्फ से भरे बॉक्स में 3 घंटे तक खड़ा रहा शख्स, अपने इस कारनामे से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Watch Viral Video)
एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी ठंड के मौसम में कल्पना भी नहीं की जा सकती है. दरअसल, एक शख्स ने करीब तीन घंटे तक बर्फ से भरे बॉक्स में खड़े रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है. शख्स का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video: देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हड्डियों को गला देने वाली कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है. सर्दी के सितम से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं. हाड कंपाने वाली ठंड में कपड़ों की कई लेयर पहनने के बाद भी लोगों की अपने घरों से निकलने की हिम्मत नहीं हो पाती है और पानी में लोग हाथ डालने तक से कतराते हैं. ऐसे में एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी ठंड के मौसम में कल्पना भी नहीं की जा सकती है. दरअसल, एक शख्स ने करीब तीन घंटे तक बर्फ से भरे बॉक्स (Ice Box) में खड़े रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बना लिया है. शख्स का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने रोमानोव्स्की नाम के शख्स का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि शख्स बर्फ से भरे एक बॉक्स में लगातार तीन घंटे और 28 सेकेंड तक खड़ा रहता है. अपने इस कारनामे में शख्स ने 2 घंटे 35 मिनट 33 सेकेंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसे फ्रांस के रोमेन वैंडेंडोरपे ने बनाया था. यह भी पढ़ें: Guinness World Record for Longest Hair: ग्रेटर नोएडा के 15 वर्षीय सिदकदीप सिंह चहल ने सबसे लंबे बालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
How long would you last in a bed of ice cubes? 🥶️ pic.twitter.com/BUJycHYoaz
— Guinness World Records (@GWR) January 5, 2024
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को एक ग्लास के बॉक्स में बंद किया जाता है, फिर बॉक्स को बर्फ से भर दिया जाता है. गर्दन तक भरी बर्फ में शख्स तीन घंटे तक खड़ा रहता है. पूरी तरह से सील बर्फ के बॉक्स में ठंड को सहते हुए यह शख्स पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो जाता है. शख्स ने बताया कि वो इसके लिए पिछले कई साल से तैयारी कर रहा था. इसके लिए उसने अपने शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी काम किया और आखिकरकार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

