महिला ने पहले भूत के साथ किया सेक्स, अब करेगी शादी
इंग्लैंड में कुछ दिनों पहले एक महिला ने दावा किया था की उसने एक भूत के साथ सेक्स किया था. महिला का नाम ऐमेथिस्ट रेल्म बताया जा रहा है.
इंग्लैंड में कुछ दिनों पहले एक महिला ने दावा किया था की उसने एक भूत के साथ सेक्स किया था. महिला का नाम ऐमेथिस्ट रेल्म बताया जा रहा है. महिला ने दावा करते हुए कहा की वह पिछले 9 महीने से अपने भुत प्रेमी के साथ रह रही है. महिला ने बताया कि उसने पहली बार भूत की आवाज सुनी, और भूत ने पिछले हफ्ते उसे शादी के लिए प्रपोज किया. वहीं महिला ने दावा करते हुए सबको हैरान कर दिया है कि वह अब अपने प्रेमी (भूत) के साथ शादी करने वाली है.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार ऐमेथिस्ट रेल्म ने भूत के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है. महिला अपने प्रेमी (भूत) पार्टनर के साथ एक दूर दराज के इलाके में शादी के बाद रहने की योजना बना रही है. ऐमेथिस्ट रेल्म ने बताया कि उनको अपने प्रेमी (भूत) पार्टनर का नाम क्या है ? और वह मेल है या फीमेल ये अभी नहीं पता है. ऐमेथिस्ट के अनुसार भूत ने घुटनों पर बैठकर उसको प्रपोज किया है. महिला ने बताया की उसे पहली बार सॉमरसेट की ट्रिप पर जाते हुए अपने पार्टनर की आवाज सुनाई दी थी. जब भूत ने उससे पूछा कि क्या वह उससे शादी करेंगी. महिला ने बताया कि उसकी आवाज बेहद खूबसूरत, गहरी, सेक्सी और वास्तविक थी. यह भी पढ़ें- राजस्थान: बालाजी मंदिर में भूतों से मुक्ति या मानसिक संतुष्टि?
इससे पहले ऐमेथिस्ट रेल्म ने द सन को इंटरव्यू में कहा था की सेक्स के दौरान उन्हें आत्मा का वजन और ताकत दोनों का एहसास हुआ था. ऐमेथिस्ट ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका प्रेमी नर है या मादा. उन्होंने बताया कि भूत के साथ सेक्स किसी व्यक्ति के साथ सेक्स से ज्यादा संतुष्टिदायक लगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2018 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

