वायरल

बाघ के साथ पोज देकर फोटो क्लिक करवा रही थी महिला, अचानक जानवर को आ गया गुस्सा और फिर... (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बाघ के साथ पोज करते हुए तस्वीरें क्लिक करवाती है, तभी अचानक से जानवर को गुस्सा आ जाता है और वो अटैकिंग मोड़ में आ जाता है, फिर जो होता है वो आपको जरूर देखना चाहिए.

बाघ के साथ पोज देकर फोटो क्लिक करवा रही थी महिला, अचानक जानवर को आ गया गुस्सा और फिर... (Watch Viral Video)
बाघ के साथ पोज देती महिला (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) अक्सर जंगली जानवरों  (Wild Animal) को करीब से देखने के लिए जंगल सफारी पर निकल जाते हैं, जबकि कई लोग खतरनाक शिकारी जानवरों के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाने की भी कोशिश करते हैं. कई बार जानवर भी इंसानों के साथ अच्छे दोस्त की तरह पेश आते हैं, जबकि कई बार उनके करीब जाना घातक भी साबित हो जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला बाघ (Tiger) के साथ पोज करते हुए तस्वीरें क्लिक करवाती है, तभी अचानक से जानवर को गुस्सा आ जाता है और वो अटैकिंग मोड़ में आ जाता है, फिर जो होता है वो आपको जरूर देखना चाहिए.

इस वीडियो इंस्टाग्राम पर @dubaicover नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. इसके साथ ही लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं, जबकि कई लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. एक यूजर ने लिखा है- एक फोटो के कारण बेचारे जानवर को कितना कष्ट होता है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- वह इस बाघ के साथ कैसे पोज दे रही है? यह भी पढ़ें: Viral Video: तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाघ को मारी जोरदार टक्कर, जख्मी हालत में खुद को घसीटते दिखा जानवर

बाघ के साथ पोज देकर फोटो क्लिक करवाती महिला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubai Cover 🇦🇪 (@dubaicover)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बाघ के साथ फोटो खिंचवा रही है, तभी अचानक से बाघ को गुस्सा आता है और उसका रवैया बदल जाता है. गुस्से में आकर वो महिला पर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन महिला की किस्मत अच्छी होती है कि वो समय रहते पीछे हट जाती है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने जंगली जानवरों को कैद में रखने के नैतिक मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि बाघ घर के पालतू जानवर नहीं हैं. उन्हें किसी अभयारण्य की तरह खुले स्थान में स्वतंत्र रूप से घूमना चाहिए, उन्हें कुत्तों तरह जंजीरों में न रखें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).