वायरल

मोबाइल में व्यस्त थी महिला, सबक सिखाने के लिए शख्स चुपके से उठा ले गया उसका बच्चा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बच्चे से ध्यान हटाकर मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दे रही है, जिसे सबक सिखाने के लिए एक शख्स चुपके से उसके बच्चे को उठा ले जाता है.

मोबाइल में व्यस्त थी महिला, सबक सिखाने के लिए शख्स चुपके से उठा ले गया उसका बच्चा (Watch Viral Video)
महिला का बच्चे ले गया शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: आज के इस दौर में छोटे बच्चों से लेकर बड़े, बुजुर्गों तक हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन (Mobile Phone) देखा जाता है. हर कोई ज्यादातर समय अपने मोबाइल फोन के साथ बिताता है, लेकिन कई बार लोग उसमें इस कदर खो जाते हैं कि उन्हें किसी और चीज की सुध ही नहीं रहती है. हालांकि फोन में व्यस्त होने के चलते कई परेशानियां भी आ रही हैं और हादसे भी हो रहे हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला (Woman) बच्चे (Child) से ध्यान हटाकर मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दे रही है, जिसे सबक सिखाने के लिए एक शख्स चुपके से उसके बच्चे को उठा ले जाता है. इस वीडियो में महिला के लिए ही नहीं, बल्कि हर किसी के लिए एक सीख छुपी है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @NoCapFights नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- शख्स यह साबित करने के लिए एक महिला के बच्चे को उठा ले जाता है कि वह अपने आसपास ध्यान नहीं दे रही है’. शेयर किए जाने के बाद से इस 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Talk to Dogs VIDEO: कुत्तों से बात करती है ये महिला, कैसे समझती है उनकी भाषा? देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने बच्चे को स्ट्रॉलर में सुलाकर फोन में बिजी है. ऐसे में उसे सबक सिखाने के लिए शख्स उसका बच्चा उठा ले जाता है और जब कुछ देर बाद महिला का ध्यान स्ट्रॉलर पर जाता है तो वो परेशान हो जाती है. महिला को परेशान देख शख्स उसके बच्चे को वापस ले आता है और उसे बच्चा देकर वो पूरी बात समझाता है कि फोन में व्यस्त रहने से इस तरह की घटना घट सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).