ज्वेलरी शॉप में महिला ने दिखाई हाथ की सफाई, सोने की अंगूठी चुराकर उसकी जगह रखी नकली रिंग (Watch Viral Video)
महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला की हाथ की सफाई का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में महिला एक ज्वेलरी शॉप पर खरीदारी के बहाने से पहुंचती है और सोने की अंगूठी चुरा लेती है, लेकिन यहां उससे भी हैरान करने वाली बात तो यह है कि वो सोने की अंगूठी की जगह नकली अंगूठी रख देती है, ताकि दुकानदार को किसी तरह का कोई शक न हो.
Viral Video: सोने के गहनों (Gold Jewelery) पर हाथ की सफाई के आपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी देखे होंगे, जिसमें शातिर चोर बड़े ही शातिराना अंदाज में सोने के गहनों पर हाथ साफ करते दिखे होंगे, लेकिन वो इस बात से बेखबर होते हैं कि उनकी सारी हरकत वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से एक महिला की हाथ की सफाई का हैरान करने वाला वीडियो (Video) सामने आया है. वीडियो में महिला एक ज्वेलरी शॉप पर खरीदारी के बहाने से पहुंचती है और सोने की अंगूठी (Gold Ring) चुरा लेती है, लेकिन यहां उससे भी हैरान करने वाली बात तो यह है कि वो सोने की अंगूठी की जगह नकली अंगूठी रख देती है, ताकि दुकानदार को किसी तरह का कोई शक न हो.
चोरी की इस वारदात के वीडियो को लोकमत ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला के शातिर दिमाग और उसकी हाथ की सफाई को देखकर लोग हैरान हो गए हैं. शेयर किए जाने के महज कुछ ही घंटे में यह वीडियो वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2,175 व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: ज्वेलरी शॉप में बहुत ही शातिराना अंदाज में महिला ने गहने पर किया हाथ साफ, लेकिन कुछ इस तरह से पकड़ी गई चोरी, फिर...
देखें वीडियो-
जानकारी के अनुसार, यह घटना पुणे के एक ज्वेलरी शॉप की है, जहां महिला खरीदारी के बहाने ज्वेलरी शॉप पर पहुंचती है और मौका पाते ही सोने की अंगूठी पर हाथ साफ कर लेती है, इसके बाद वो उसकी जगह नकली अंगूठी रख देती है. बताया जा रहा है कि महिला ने करीब 12 दुकानों से सोने की अंगूठियां चुराई हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से महिला बहुत ही चालाकी से सोने की अंगूठी चुराती है, लेकिन उसकी यह सारी हरकत वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

