Woman Eats Soap: देखते ही देखते साबुन को चबाकर खाने लगी महिला, Viral Video ने उड़ाए लोगों के होश
एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो देखते ही देखते साबुन को चबाकर खाने लगती है. मुझे साबुन बहुत पसंद है, यह कहकर महिला साबुन की टिकिया को दो हिस्सों में काटती है, फिर उसे चबाकर खाने लगती है.
Woman Eats Soap Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में ऐसे कई लोग हैं जो मशहूर होने के लिए अजीबो-गरीब चीजें करते हैं. कई लोग जहां अपने टैलेंट (Talent) और जुगाड़ (Jugaad) सबको हैरान कर देते हैं तो वहीं कुछ लोग विचित्र सी चीजों के साथ प्रयोग करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं. इसी कड़ी में एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो देखते ही देखते साबुन (Soap) को चबाकर खाने लगती है. मुझे साबुन बहुत पसंद है, यह कहकर महिला साबुन की टिकिया को दो हिस्सों में काटती है, फिर उसे चबाकर खाने लगती है. महिला के इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए, लेकिन जब इसकी सच्चाई पता चली तो उनकी हैरानी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा.
इस वीडियो को @21b_kolkata नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे 30 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- मुझे साबुन खाना पसंद है. इस कैप्शन को पढ़ते ही लोग बिना कुछ सोचे समझे कमेंट करने लगे, लेकिन जब पूरा वीडियो देखा तब उन्हें यह मामला समझ में आया. यह भी पढ़ें: Unhygienic Cake Making Video: शख्स द्वारा बहुत ही गंदी तरीके से केक बनाते हुए वीडियो वायरल, भड़के नेटीजंस
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान सुचि दत्ता के रूप में हुई है. कोलकाता की रहने वाली यह महिला हायपर रियलिस्टिक केक बनाने के लिए जानी जाती हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में जो साबुन दिखाई दे रहा है, दरअसल वो एक रियलिस्टिक केक है, जो दिखने में बिल्कुल असली साबुन लग रहा है. यही वजह है कि उसे साबुन खाते देख ऐसा लगता है कि वो सच में साबुन खा रही है, जबकि वो रियलिस्टिक केक खा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

