महिला ने सीडी को पकौड़े की तरह तेल में किया फ्राई, फिर उसने दिखाई ऐसी कलाकारी कि फैन हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पहले तो सीडी को पकौड़े की तरह तेल में फ्राई करती है और फिर उसके साथ ऐसी कलाकारी दिखाती है, जिसे देखकर आप भी महिला के फैन हो जाएंगे.
Viral Video: खाने को ज्यादा लजीज बनाने और कुछ अलग करने की चाहत में लोग कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर अजीबो-गरीब फूड कॉम्बिनेशन के कई वीडियोज आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कुछ एक्सपेरिमेंट लोगों को पसंद आते हैं, जबकि कई एक्सपेरिमेंट देख लोगों का माथा चकरा जाता है. उल्टे-सीधे एक्सपेरिमेंट करके लोग खाने का स्वाद बिगाड़ देते हैं, जिसे खाना तो दूर, लोग देखना तक पसंद नहीं करते हैं. भले ही आपने कई तरह के अजीबो-गरीब फूड देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सीडी को पकौड़े की तरह तेल में तलते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पहले तो सीडी (CD) को पकौड़े की तरह तेल में फ्राई करती है और फिर उसके साथ ऐसी कलाकारी दिखाती है, जिसे देखकर आप भी महिला के फैन हो जाएंगे.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को amee_kaushik_ribadiya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और लोग महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक शख्स ने अपने कमेंट में लिखा है- पहले तो देखकर घिन आ गई, लेकिन बाद में जो कलाकारी दिखाई उसे देखकर मन खुश हो गया. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- सच में हर घर में टैलेंट बसता है. यह भी पढ़ें: समारोह में कैमरामैन ने चुरा ली सारी लाइमलाइट, किया ऐसा गजब का डांस कि देखते रह गए लोग (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कई सारी सीडी को पहले तेल में पकौड़े की तरह फ्राई करती है. इसके बाद वो सीडी को अलग-अलग आकार में कट करती है और फिर अपनी कलाकारी दिखाती है. महिला सीडी की इस्तेमाल करते हुए एक शानदार झूमर तैयार करती है. जब यह बनकर तैयार हो जाता है तो इतना खूबसूरत लगता है कि कोई भी महिला के इस टैलेंट का कायल हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

