पालतू कुत्तों को बचाने के लिए भालू से अकेले ही भिड़ गई महिला, फिर जो हुआ... देखें हैरान करने वाला Viral Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्तों को बचाने के लिए खूंखार भालू से भिड़ जाती है. इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और बहादुरी से भालू का सामना करने के लिए महिला की सराहना भी कर रहे हैं.
Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wildlife Lovers) अक्सर जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो हैरान करने वाले होते हैं. आफत तो तब आ जाती है, जब जंगली जानवर जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं और पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. हालांकि कई बार घर के लोग अपने पालतू जीवों को बचाने के लिए जंगली जानवर से भी भिड़ जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्तों (Pet Dogs) को बचाने के लिए खूंखार भालू (Bear) से भिड़ जाती है. इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और बहादुरी से भालू का सामना करने के लिए महिला की सराहना भी कर रहे हैं.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- महिला अपने कुत्तों की सुरक्षा के लिए भालू से भिड़ जाती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: जंगली भालू के घर में घुसकर बैठ गया शख्स, अचानक जानवर वहां आ पहुंचा और फिर... देखें हैरान करने वाला Viral Video
पालतू कुत्तों को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई महिला
Woman takes on a bear to protect her dogs pic.twitter.com/HtPzPmOKF5
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) September 27, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भालू अचानक से एक घर के बाहरी हिस्से में दाखिल हो जाता है, जहां कई पालतू कुत्ते मौजूद हैं. भालू को देखकर घर के कुत्ते भौंकना शुरु कर देते हैं, लेकिन भालू उस पर हमलावर हो जाता है. ऐसे में घर में मौजूद महिला दौड़ती हुई आती है और कुत्तों को बचाने के लिए भालू के साथ भिड़ जाती है. महिला किसी तरह से भालू को दूर करती है और अपने कुत्तों को उससे बचाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

