Viral Video: ट्रेडमिल पर रनिंग करते-करते डंबल से एक्सरसाइज करती महिला ने उड़ाए सबके होश, आप भी देखें यह वीडियो
इन दिनों एक ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते डंबल के साथ एक्सरसाइज करके महिला लोगों के होश उड़ा रही है. जिम में एक साथ दो एक्सराइज करती इस महिला को देख लोग हैरान हो रहे हैं, जबकि कई लोगों को नजारा देखकर हंसी भी आ रही है. इस वीडियो को @TheFigen नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.
Viral Video: अपनी सेहत (Health) को लेकर सजग रहने वाले लोग नियमित तौर पर एक्सरसाइज (Exercise) करते हैं. अधिकांश लोग जिम जाकर घंटों तक पसीना बहाते हैं और स्ट्रिक्ट डायट प्लान फॉलो करते हैं. काफी पापड़ बेलने और जमकर पसीना बहाने के बाद लोग अपनी बॉडी को किसी तरह से फिट बना पाते हैं. इसी बीच इन दिनों ट्रेडमिल (Treadmill) पर दौड़ते-दौड़ते डंबल (Dumbbells) के साथ एक्सरसाइज करके एक महिला लोगों के होश उड़ा रही है. जिम में एक साथ दो एक्सराइज करती इस महिला को देख लोग हैरान हो रहे हैं, जबकि कई लोगों को नजारा देखकर हंसी भी आ रही है. इस वीडियो को @TheFigen नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.
इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- शी इज अमेजिंग... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 781.3k व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे अब तक 16.7k लाइक्स मिले हैं. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं, लेकिन कई लोगों ने इस वीडियो को फेक बताया है, क्योंकि गौर से देखने पर लगता है कि यह वीडियो एडिटेड है. यह भी पढ़ें: Viral Video: क्रंचेस और पुशअप्स करने के लिए संघर्ष कर रहे शख्स का मजेदार क्लिप वायरल, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
She is amazing! 👏👏😂pic.twitter.com/khaGHnLbx2
— Figen (@TheFigen) August 1, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रेडमिल पर तेजी से रनिंग कर रही है, इसके साथ-साथ उसके दोनों हाथों में डंबल है, जिससे वो एक्सरसाइज कर रही है. गौर से देखने पर नजर आता है कि महिला के शरीर का निचला हिस्सा तेजी से चल रहा है, जबकि ऊपरी हिस्सा धीमे-धीमे चल रहा है. वीडियो को गौर से देखने पर लगता है कि ऊपरी हिस्से और निचले हिस्से के वीडियो अलग-अलग हैं, जिसे साथ में जोड़ दिया गया है. कई लोगों का यह भी मानना है कि दोनों वीडियो अलग-अलग वक्त पर लिए गए और फिर उन्हें जोड़कर एक कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

