Viral Video: शख्स ने जुगाड़ तकनीक की मदद से ड्रम को बना दिया ‘वॉशिंग मशीन’, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कायल
जुगाड़ तकनीक से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बड़े से ड्रम को देसी वॉशिंग मशीन में तब्दील कर हर किसी को चौंका दिया है. कमाल की बात तो यह है कि यह देसी वॉशिंग मशीन बिल्कुल असली वॉशिंग मशीन की तरह काम करता है
Desi Jugaad Viral Video: हमारे देश में टैलेंट की भरमार है और देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) तकनीक का इस्तेमाल करके नई चीजों का इजात करने वालों की भी कोई कमी नहीं है. कई लोग अपनी कलाकारी और टैलेंट से सबको हैरान कर देते हैं और किसी भी मुश्किल चीज़ का तोड़ जुगाड़ तकनीक से निकाल लेते हैं. इसी कड़ी में जुगाड़ तकनीक (Jugaad Technique) से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बड़े से ड्रम को देसी वॉशिंग मशीन Desi Washing Machine) में तब्दील कर हर किसी को चौंका दिया है. कमाल की बात तो यह है कि यह देसी वॉशिंग मशीन बिल्कुल असली वॉशिंग मशीन की तरह काम करता है और आप भी इस वीडियो को देखने के बाद शख्स की सराहना करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.
इस वीडियो को gamhasahni141 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक एक करोड़ 48 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- क्या कोई बोल सकता है कि इंडिया में टैलेंट नहीं है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- ये इंडिया है भाई, यहां कुछ भी हो सकता है. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad: बच्चे ने जुगाड़ तकनीक से बना दी देसी वॉशिंग मशीन, लोग हुए उसके टैलेंट के कायल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से ड्रम को शख्स ने जुगाड़ तकनीक की मदद से वॉशिंग मशीन में तब्दील कर दिया है. इस ड्रम के साथ शख्स ने पानी का मोटर जोड़ा है, जिसकी चलते यह बिल्कुल वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रहा है. इस ड्रम वाली मशीन में कपड़े आराम से धुल रहे हैं, जिसे देखकर कोई भी इस जुगाड़ तकनीक का कायल हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

