बिहार में 150 यूनिट तक फ्री बिजली पाने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन? सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज निकला फेक, हो रही ठगी की कोशिश
बिहार के चुनावी मौसम में फ्री बिजली की स्कीम तो शुरू हो गई है, लेकिन इसके नाम पर एक नया फर्जीवाड़ा भी सामने आया है.
Bihar Free Electricity 150 Units No Registration Required: बिहार के चुनावी मौसम में फ्री बिजली की स्कीम तो शुरू हो गई है, लेकिन इसके नाम पर एक नया फर्जीवाड़ा भी सामने आया है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद कुछ अज्ञात नंबरों से फोन कॉल्स किए जा रहे हैं, जिसमें लोगों से कहा जा रहा है कि इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए उन्हें एक लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. ऐसे कॉल्स पाने वालों का कहना है कि फोन करने वाले खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर उन्हें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करते हैं कि कैसे लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है.
लेकिन असल में ये लिंक एक जाल होता है, जिसमें क्लिक करते ही आपके मोबाइल का एक्सेस हैकर्स के पास चला जाता है. इसके बाद आपके बैंक खाते, आधार डिटेल्स, यहां तक कि बायोमेट्रिक डेटा तक खतरे में पड़ सकता है.
ये भी पढें: Fact Check: PM नरेंद्र मोदी ने नहीं किया EVM का विरोध, सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप ऑल्टर्ड निकली
ठगी करने के लिए आया था फोन
जालसाजों से रहें सावधान
बिजली विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिजली विभाग ने क्या कहा?
इस वायरल मैसेज की जांच में पता चला कि इस स्कीम के तहत किसी भी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. जितने भी उपभोक्ता सरकारी बिजली कनेक्शन से जुड़े हैं, उनके बिल में खुद-ब-खुद 150 यूनिट तक की राहत दिख जाएगी. बिजली विभाग ने सोशल मीडिया पर इस तरह की स्कीम से जुड़ी कई चेतावनी पोस्ट डाली गई हैं, जिनमें बताया गया है कि किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपने डिटेल्स साझा करें.
इसके साथ ही ये भी कहा कि अगर किसी को ऐसा कॉल या मैसेज आता है तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं.
ठगी के लिए फैलाई जा रही अफवाह
कुछ फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप्स में ये झूठी खबर फैलाई जा रही है कि बिना रजिस्ट्रेशन के इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. लेकिन बिजली विभाग की आधिकारिक फेसबुक पेज ने कई बार इस बात को दोहराया है कि किसी भी प्रकार के लिंक या कॉल से सावधान रहें.
क्या करें और क्या न करें?
- किसी अनजान नंबर से आए कॉल पर भरोसा न करें,
- किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें,
- बैंकिंग या आधार जैसी संवेदनशील जानकारी शेयर न करें,
- ऐसे मामलों की तुरंत शिकायत करें,
फाइनल नतीजा क्या निकला?
फ्री बिजली स्कीम के नाम पर साइबर फ्रॉड का जाल बिछाया जा रहा है. लेकिन ध्यान रखें, सरकार ने किसी भी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं बताई है. स्कीम का लाभ सीधे बिल में दिखेगा. ऐसे कॉल्स से सावधान रहें और अपने डाटा की सुरक्षा करें.