इंजेक्शन लगवाते समय बच्चे ने किया खूब ड्रामा, उसके रोने के अंदाज को देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी (Watch Viral Video)
कभी न कभी ऐसे हालात बन ही जाते हैं कि न चाहते हुए इंजेक्शन लगवाना पड़ जाता है. इंजेक्शन लगवाते हुए बच्चे का एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां एक बच्चा इंजेक्शन लगवाते समय इतना ज्यादा ड्रामा करता है कि उसे रोते हुए देखकर आप यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video: चाहे बच्चे हो या बड़े, अधिकांश लोगों को इंजेक्शन (Injection) लगवाने से डर लगता है, इसलिए अधिकांश लोग इंजेक्शन लगवाने से कतराते हैं. खासकर बच्चों में इंजेक्शन को लेकर ज्यादा डर देखा जाता है. यहां तक कि कई बच्चे इंजेक्शन के नाम से खौफ खा जाते हैं. हालांकि कभी न कभी ऐसे हालात बन ही जाते हैं कि न चाहते हुए इंजेक्शन लगवाना पड़ जाता है. इंजेक्शन लगवाते हुए बच्चे का एक मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है, जहां एक बच्चा इंजेक्शन लगवाते समय इतना ज्यादा ड्रामा करता है कि उसे रोते हुए देखकर आप यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
इस वीडियो को @AKookana नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- क्या हिम्मत है… इंजेक्शन लगाने की. आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे... मुझे लगता है कि यह बच्चा कश्मीरी है. शेयर किए जाने के कुछ ही देर बाद यह वीडियो वायरल हो गया और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: फोटो खिंचवाने के लिए बंदर के साथ पोज दे रहा था शख्स, गुस्साए जानवर ने किया उसका ये हाल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
What a courage ..to inject injection .. can't stop your laughing 😂I thik it's Kashmir's child😂😂😂😂 pic.twitter.com/jUbAbmSNY5
— Aman kookana (@AKookana) September 15, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा इंजेक्शन लगवा रहा है. हालांकि बच्चा इंजेक्शन देखकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी मां उसे भागने नहीं देती है और उसे पीछे से कसकर पकड़े रहती है. जैसे ही बच्चे को इंजेक्शन लगाया जाता है वो जोर-जोर से चिल्लाने और रोने लगता है. रोते समय बच्चा अजीबो-गरीब आवाजें निकालता है. एक पल के लिए बच्चे को देखकर ऐसा लगता है कि क्या वह वास्तव में रो रहा है या फिर मजाक कर रहा है. बच्चे को रोते देख उसकी मां और डॉक्टर दोनों की हंसी छूट जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

