फोटो खिंचवाने के लिए बंदर के साथ पोज दे रहा था शख्स, गुस्साए जानवर ने किया उसका ये हाल (Watch Viral Video)
अगर कोई बंदरों को जबरन परेशान करने की कोशिश करे तो उनका गुस्सा देखने लायक होता है. इस बीच बंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बंदर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कैमरे के सामने पोज देता है, लेकिन उसकी यह हरकत बंदर को पसंद नहीं आती है और वो उस पर अटैक कर देता है.
Viral Video: बंदर (Monkey) एक ऐसा जानवर है जो इंसानों की तरह नकल करने में माहिर होता है. बंदरों की हरकतें कई बार इतनी मजेदार होती हैं कि हंसी आना लाजमी है. हालांकि कई बार बंदरों की हरकतें देखकर लोग डर भी जाते हैं, क्योंकि कभी ये जानवर हिंसक होकर इंसानों पर हमला करने से भी बाज नहीं आते हैं. खासकर अगर कोई बंदरों को जबरन परेशान करने की कोशिश करे तो उनका गुस्सा देखने लायक होता है. इस बीच बंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बंदर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कैमरे के सामने पोज देता है, लेकिन उसकी यह हरकत बंदर को पसंद नहीं आती है और वो उस पर अटैक कर देता है.
इस वीडियो को videolucu.funny नाम के अंकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. जिसे सोशल मीडिया यूजर्स न सिर्फ बार-बार देख रहे हैं, बल्कि इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें: मास्क लगाए बंदर का वीडियो जीत रहा है लोगों का दिल, उसकी क्यूटनेस देख मुस्कुरा देंगे आप (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खड़ा है और उसके बगल में एक बंदर बैठा हुआ है. शख्स उस बंदर के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करता है, तभी एक शख्स बंदर को छेड़ते हुए उस शख्स की तरफ इशारा करता है. बंदर अपने साथ फोटो खिंचवा रहे शख्स को देखकर गुस्से से आग बबूला हो जाता है और फिर उसके ऊपर हमला कर देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2021 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

