वायरल

महिला ने नाम लेकर पुकारा तो उसकी तरफ दौड़ा चला आया गधा, बेजुबान ने मालकिन से जताया प्यार (Watch Viral Video)

इंसान व जानवर भावनाओं के जरिए एक-दूसरे के लिए अपना प्रेम व्यक्त करते हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी मालकिन के पुकारे जाने पर गधा दौड़ते हुए उसके पास पहुंचता है और उससे अपना प्यार जताता है.

महिला ने नाम लेकर पुकारा तो उसकी तरफ दौड़ा चला आया गधा, बेजुबान ने मालकिन से जताया प्यार (Watch Viral Video)
मालकिन के पास दौड़कर आया गधा (Photo Credits: X)

Donkey Viral Video: किसी के प्रति अपने प्रेम (Love) को जाहिर करने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि इसे भावनाओं के जरिए आसानी से व्यक्त किया जा सकता है. इंसान तो अपने प्यार को शब्दों के जरिए बयां कर सकते हैं, लेकिन बेजुबान जानवर इसे अपनी भावनाओं के जरिए व्यक्त करते हैं. इंसानों और जानवरों के बीच अक्सर खास रिश्ता देखने को मिलता है. इंसान व जानवर भावनाओं के जरिए एक-दूसरे के लिए अपना प्रेम व्यक्त करते हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अपनी मालकिन के पुकारे जाने पर गधा (Donkey) दौड़ते हुए उसके पास पहुंचता है और उससे अपना प्यार जताता है. अपने प्रेम को जताने के तरीके से गधे ने यह साबित कर दिया है कि इंसान हो या जानवर दोनों के भीतर प्यार की भावनाएं एक जैसी ही होती हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @1hakankapucu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 222.6k व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह महिला गधे हेनरी को पुकारती है और जैसे ही हेनरी उसकी आवाज सुनता है, वो खुशी से उसकी ओर दौड़ पड़ता है. कोई भी अबोध प्राणी प्रेम के प्रति उदासीन नहीं रहता. यह भी पढ़ें: गधे से पंगा लेना लकड़बग्घे को पड़ गया भारी, Viral Video में देखें कैसे पल भर में निकल गई सारी हेकड़ी

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- गधा बेहद खूबसूरत लग रहा है, जबकि दूसने ने कहा है कि यह बेहद मनमोहक नजारा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हाय हेनरी कहती है, महिला की आवाज सुनते ही गधा भी आवाज लगाता है और दौड़ते हुए महिला के पास पहुंचता है. जब महिला उससे पूछती है कि उसे क्या चाहिए तो वो महिला के हाथ पर अपना चेहरा रखकर उससे प्यार जताता है, फिर महिला उसे खाने के लिए देती है, जिसे वो बड़े चाव से खाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2024 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).