जब तीन शेरों ने किया एक कार पर कब्जा, वाहन के भीतर बैठे यात्रियों की हलख में अटकी जान (Watch Viral Video)
तीन बब्बर शेरों का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन शेर एक कार पर धावा बोलते हुए उस पर अपना कब्जा जमा लेते हैं. यह देख कार में सवार यात्रियों की जान हलख में अटक जाती है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- गलती से चाबियों से अंदर का दरवाजा बंद करने के बाद...
Viral Video: इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि जंगल में शेर (Lion) का राज चलता है, लेकिन क्या जंगल (Forest) के बाहर भी शेर उतना की दमखम दिखाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी शेरों (Lions) के कई हैरान करने वाले वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में तीन बब्बर शेरों का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन शेर एक कार पर धावा बोलते हुए उस पर अपना कब्जा जमा लेते हैं. यह देख कार में सवार यात्रियों की जान हलख में अटक जाती है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- गलती से चाबियों से अंदर का दरवाजा बंद करने के बाद...
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 18.7K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 139 लोगों ने इसे रीट्वीट और 1,502 लोगों ने लाइक किया है. इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस कार के अंदर जो हैं उनके दिल ड्रम की तरह धड़क रहे होंगे? उम्मीद है कि कार में बैठे लोग ठीक होंगे. एक अन्य यूजर ने लिखा है- हे भगवान कार के अंदर बैठे लोगों का क्या हाल हुआ होगा. यह भी पढ़ें: शेरों को पालने का शौक पड़ सकता है भारी, Viral Video में देखें कैसे पार्क में खेलते समय पालतू शेर ने किया अपने मालिक पर अटैक
देखें वीडियो-
After accidentally locking the door with keys inside pic.twitter.com/kJ1NQJ68GI
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 19, 2021
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन खूंखार शेर किसी जंगल से गुजरती सड़क के पास एक कार को निशाना बना लेते हैं. तीनों शेर एक कार को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं. एक शेर कार की बोनट पर चढ़ जाता है, जबकि दूसरा शेर कार की एक तरफ खड़ा है और तीसरा शेर कार की दूसरी तरफ खड़ा हो जाता है. शेरों ने कार को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है और इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार के भीतर बैठे लोगों की क्या हालत हुई होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

