वायरल

आराम फरमाती बिल्ली मौसी पर जब कछुए ने किया अटैक, मजेदार Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन

वैसे तो कछुए शांतिप्रिय होते हैं और वो अकेले शांति से रहना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी कछुए भी शैतानी करने के मूड में आ जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी स्थान पर एक बिल्ली दीवार के सहारे टिक कर आराम फरमा रही है, तभी अपनी धीमी चाल में एक कछुआ पहुंचता है और उस पर हमला कर देता है.

आराम फरमाती बिल्ली मौसी पर जब कछुए ने किया अटैक, मजेदार Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
कछुए ने किया बिल्ली पर हमला (Photo Credits: Instagram)

Cat vs Turtle Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन नन्हें जानवरों और पशु-पक्षियों के क्यूट वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर यकीनन दिन खुशनुमा हो जाता है. इसी कड़ी में एक बिल्ली (Cat) और कुछए (Turtle) का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दरअसल, आराम फरमा रही एक बिल्ली के पास अचानक से एक कछुआ पहुंचता है और उस पर अटैक कर देता है. वैसे तो कछुए शांतिप्रिय होते हैं और वो अकेले शांति से रहना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी कछुए भी शैतानी करने के मूड में आ जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी स्थान पर एक बिल्ली दीवार के सहारे टिक कर आराम फरमा रही है, तभी अपनी धीमी चाल में एक कछुआ पहुंचता है और उस पर हमला कर देता है.

इस वीडियो को wonderfuldixe नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक इसे 7,273 लोग लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट बॉक्स में हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा है- अगर बिल्ली के पास दिमाग होता तो वह भी वही करती जो कछुए ने किया. यह भी पढ़ें: जब एक नन्ही बिल्ली पर टूट पड़े तीन खूंखार बाघ, फिर जो हुआ… Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में एक बिल्ली दीवार से टिककर आराम कर रही है. वो कछुए को अपने पास आते देखती है, लेकिन उसे शुरु में डर नहीं लगता है, पर जैसे ही कछुआ उसके पास पहुंचकर अटैक करता है, बिल्ली घबरा जाती है. कछुए के अटैक से बचने के लिए बिल्ली कूदकर दूसरी तरफ चली जाती है. वो कछुए पर जवाबी हमला करने के बजाय वहां से भाग निकलने में ही अपनी भलाई समझती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2021 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).