वायरल

जब एक ही टहनी पर आपस में भिड़े कई किंग कोबरा, सांपों की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

कई किंग कोबरा सांपों की लड़ाई का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ की एक ही टहनी पर कई किंग कोबरा एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

जब एक ही टहनी पर आपस में भिड़े कई किंग कोबरा, सांपों की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
सांपों की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Snakes Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. सांपों की प्रजाति में किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को सबसे घातक और जहरीला माना जाता है, क्योंकि इस सांप ने अगर किसी को काट लिया तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन होता है. वहीं सांपों की लड़ाई से जुड़े वीडियो भी अक्सर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में कई किंग कोबरा सांपों की लड़ाई का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पेड़ की एक ही टहनी पर कई किंग कोबरा एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

इस वीडियो को snake._.world नाम के अकाउंट द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इसे देखने के बाद लोग काफी हैरान भी नजर आ रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह मेटिंग रिचुअल है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है-सुपर... यह भी पढ़ें: Viral Video: काले रंग के किंग कोबरा को लगी प्यास, कांच के ग्लास में पानी पीते सांप का वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी पेड़ की एक टहनी पर कई किंग कोबरा नजर आ रहे हैं. ये सभी किंग कोबरा आपस में भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. देखने पर ऐसा लग रहा है, जैसे ये सभी सांप एक-दूसरे से लड़ाई कर रहे हैं. एक-दूसरे से उलझे हुए सभी सांप काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).