Viral Video: मालिक को देखते ही बकरियां करने लगीं बेहोश होने के नाटक, पुराना वीडियो फिर से हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर बकरियों से जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें बकरियां अपने मालिक को देखकर बेहोश होने का नाटक करने लगती हैं. मालिक को देखकर ये बकरियां जिस तरह की हरकत करती हैं, उसे देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों (Animals) से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर जहां हैरानी होती है तो वहीं चेहरे पर मुस्कान भी आ जाती है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि आपने इंसानों को एक्टिंग करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को एक्टिंग (Acting) करते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर बकरियों (Goats) से जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें बकरियां अपने मालिक को देखकर बेहोश होने का नाटक करने लगती हैं. मालिक को देखकर ये बकरियां जिस तरह की हरकत करती हैं, उसे देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ViralHog नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- बकरियां भी इंसानों की तरह सोचती हैं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- मरने से हर जीव डरता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अजगर ने बकरी का दम घोटकर उसे मारा, लेकिन निगलने में हुआ नाकामयाब, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Fainting Goats Meet UPS Truck 😆🐐🚚#viralhog #faintinggoats #pets #humor pic.twitter.com/cxqLWZZKjx
— ViralHog (@ViralHog) October 19, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में सड़क के किनारे हरियाली दिखाई दे रही है, जहां बकरियों का एक झुंड चरता हुआ दिखाई दे रहा है. जिस समय बकरियां चर रही होती हैं, उसी समय एक ट्रक उनके करीब आकर रुकती है. उस ट्रक में मालिक को देखकर बकरियां अपनी जगह पर गिर जाती हैं और बेहोश होने का नाटक करने लगती हैं. बकरियों के इस अभिनय को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है और यह पुराना वीडियो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2024 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

