वायरल

जब लंबे समय बाद हुई कुत्ते और बत्तख की मुलाकात, दोनों ने दोस्तों ने कुछ इस तरह से एक-दूसरे से जताया प्यार (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक कुत्ते और बत्तख का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लंबे समय के बाद मिलने पर कुत्ता और बत्तख जिस तरह से एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं, उनका वो अंदाज लोगों के दिलों को जीत रहा है.

जब लंबे समय बाद हुई कुत्ते और बत्तख की मुलाकात, दोनों ने दोस्तों ने कुछ इस तरह से एक-दूसरे से जताया प्यार (Watch Viral Video)
बत्तख और कुत्ते की दोस्ती (Photo Credits: X)

Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में कब क्या वायरल हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तरफ जहां जंगली जानवरों और शिकार से जुड़े वीडियो हैरान कर देते हैं तो वहीं दो विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच गजब की दोस्ती देखने को मिलती है. दो विपरित स्वभाव वाले जानवर जब एक-दूसरे के पक्के दोस्त बन जाते हैं तो उनकी बॉन्डिंग से इंसानों को भी सीख मिलती है और इस तरह के वीडियो लोगों को खासा पसंद भी आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक कुत्ते (Dog) और बत्तख (Duck) का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें लंबे समय के बाद मिलने पर कुत्ता और बत्तख जिस तरह से एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं, उनका वो अंदाज लोगों के दिलों को जीत रहा है.

इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब दो दोस्त बहुत दिनों बाद मिलते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 343.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इसने बस मेरा दिन बना दिया, जबकि दूसरे ने लिखा है- सबसे मधुर पुनर्मिलन. यह भी पढ़ें: Dog & Duck Friendship: नन्हे कुत्ते और बत्तख में है पक्की यारी, दोनों की क्यूटनेस देख फिदा हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)

जब लंबे समय बाद मिले दो जिगरी दोस्त

इस मजेदार व मनमोहक वायरल वीडियो में कुत्ते और बत्तख के बीच गजब का याराना देखने को मिल रहा है. कुत्ते को देखते ही बत्तख उसकी तरफ दौड़ती हुई आती है और दोनों ऐसे मिलते हैं, जैसे कि उनकी मुलाकात काफी लंबे समय के बाद हो रही है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से कुत्ते को देखकर बत्तख उसकी तरफ दौड़ती हुई आती है. एक-दूसरे के करीब पहुंचने के बाद दोनों जिगरी दोस्त की तरह गले मिलते हैं और एक-दूसरे पर अपनी प्यार लुटाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).