वायरल

जंगल में जब मोर और बकरी का हुआ आमना-सामना, दोनों के बीच छिड़ गई जंग और फिर... (Watch Viral Video)

आपने मोर के कई मनमोहक वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मोर को किसी जानवर के साथ लड़ते देखा है. अगर आपने नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक मोर और बकरी की लड़ाई का रोमांचक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मोर और बकरी का आमना-सामना हो जाता है.

जंगल में जब मोर और बकरी का हुआ आमना-सामना, दोनों के बीच छिड़ गई जंग और फिर... (Watch Viral Video)
मोर और बकरी की लड़ाई (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियो सुर्खियां बटोरते हैं. उस पर भी जंगली जानवरों (Wild Animals) की लड़ाई वाले रोमांचक वीडियो लोगों को हैरत में डाल देते हैं. लड़ाई के अलावा कभी-कभी जानवर एक-दूसरे पर प्यार भी लुटाते नजर आते हैं. वैसे तो आपने मोर के कई मनमोहक वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी मोर को किसी जानवर के साथ लड़ते देखा है. अगर आपने नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक मोर (Peacock) और बकरी (Goat) की लड़ाई का रोमांचक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मोर और बकरी का आमना-सामना हो जाता है, जिसके बाद दोनों के बीच जंग छिड़ जाती है.

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- अपने सामर्थ्य पर हमेशा भरोसा करें, ईश्वर ने सभी को मुसीबतों से टकराने योग्य बनाया है. सिर्फ 9 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. वीडियो को अब तक 14.9k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Peacock Viral Video: लड़की के कहने पर मोर ने फैलाए अपने पंख, इस खूबसूरत नजारे को देखकर बन जाएगा आपका दिन

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में जब एक बकरी और मोर का आमना-सामना होता है, तब दोनों के बीच रोमांचक लड़ाई शुरू हो जाती है. बकरी कभी मोर पर हमला करने की कोशिश करती है तो कभी मोर बकरी पर हावी होने की कोशिश करता है. बकरी मोर पर अपने सिंग की मदद से हमला करती है तो मोर हवा में उड़कर उसके हमले का जवाब देता है. यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में मददगार साबित हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2022 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).