कैंपिंग के दौरान जब शख्स का हुआ शेर से सामना, टेंट के भीतर घुसे जंगल के राजा और फिर… (Watch Viral Video)
जंगल में कैंपिंग के दौरान का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शेर को कैंपिंग टेंट के भीतर घुस जाता है और फिर जो होता है उसे देख आप भी दंग रह जाएंगे. बताया जा रहा है कि सिनेमैटोग्राफर रॉबर्ट हॉमफेयर बोत्सवाना अपने बहनोई के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, तभी उनका सामना शेर से हो जाता है.
Viral Video: घुमक्कड़ी के शौकीन लोग अक्सर घूमने के लिए नई-नई जगहों की तलाश में रहते हैं. एडवेंचर लवर्स अक्सर घूमने या कैंपिंग के लिए किसी रोमांचक जगह को चुनते हैं, जबकि कई लोग जंगल में जाकर कैंपिग करते हैं, यह जानते हुए कि वहां उनका सामना किसी जंगली जानवर से भी हो सकता है. इसी कड़ी में जंगल में कैंपिंग के दौरान का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शेर कैंपिंग टेंट के भीतर घुस जाता है और फिर जो होता है उसे देख आप भी दंग रह जाएंगे. बताया जा रहा है कि सिनेमैटोग्राफर रॉबर्ट हॉमफेयर बोत्सवाना अपने बहनोई के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, तभी उनका सामना शेर से हो जाता है.
इस वीडियो को ViralHog नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है. 30 जून 2021 को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1,152 व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है. रॉबर्ट हॉमफेयर की मानें तो वो अपनी कैंपिंग की पहली रात के बाद जब सुबह उठे तो उन्होंने शेर को देखा. उनका कहना है कि सुबह के करीब 6 बजे थे और अंधेरा था. हम कॉफी बनाते-बनाते ब्रश कर रहे थे, लेकिन तभी मेरे टॉर्च की रोशनी एक शेर पर पड़ी. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे केकड़े की क्यूट हरकत को देख मोहित हुए पांच शेर, उसके साथ ऐसे खेलते आए नजर
देखें वीडियो-
शेर को देखते ही शख्स अपने बहनोई को कार में बैठने के लिए कहता है और दोनों कार के भीतर बैठकर इस नजारे को कैमरे में कैद करने लगते हैं. वीडियो में शेर को टेंट के चक्कर लगाते हुए देखा जा सकता है. वह टेंट के भीतर जाकर उनकी चीजों को बिखेरता हुआ दिखाई देता है. वह शख्स के स्लीपिंग बैग को मुंह में दबाकर जाने लगता है, फिर वह उसे छोड़ देता है. हालांकि इस दौरान जंगल का राजा आक्रामक नहीं दिख रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

