जब छिड़ी शेर और शेरनी के बीच खूनी जंग, Viral Video में देखिए इस लड़ाई में कौन पड़ा किस पर भारी
सोशल मीडिया पर एक शेर और दो शेरनियों का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शेर दो शेरनियों से भिड़ता दिख रहा है. इस खूनी जंग में आखिर कौन किस पर भारी पड़ता है, आप इस वीडियो को देखने के बाद समझ जाएंगे.
Viral Video: वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोरते हैं. खासकर शेर, बाघ, चीता और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों (Wild Animals) के वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं. जंगल के ये खूंखार जानवर अपना पेट भरने के लिए अक्सर दूसरे जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी शेर या शेरनी को आपस में लड़ते हुए देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक शेर (Lion) और दो शेरनियों (Lioness) का वीडियो तेजी वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में एक शेर दो शेरनियों से भिड़ता दिख रहा है. इस खूनी जंग में आखिर कौन किस पर भारी पड़ता है, आप इस वीडियो को देखने के बाद समझ जाएंगे.
वीडियो को wild_animal_shorts नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 97,365 व्यूज मिले हैं. इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है- क्या वो उसका शिकार करना चाहता था. इस लड़ाई को कार में बैठे एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: मरे हुए जेब्रा के साथ खेलते नजर आए नन्हे शेर, वायरल हो रहे वीडियो को देख हैरान हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर जंगल में शिकार की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है, जब उसे शिकार नहीं मिलता है तो वो पास में मौजूद दो शेरनियों पर टूट पड़ता है. देखते ही देखते उनके बीच खूनी जंग छिड़ जाती है. काफी देर तक उनके बीच खूनी संघर्ष चलता है, लेकिन इसका नतीजा कुछ नहीं निकलता है. आखिर में दोनों एक-दूसरे को छोड़ देते हैं और उनकी आपसी जंग खत्म हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

