कैसी दीवानगी! काले रंग के विशालकाय सांप को महिला ने किया Kiss, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
कई बार सांपों के साथ खिलवाड़ करना किसी के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है, फिर भी लोग जानबूझकर ऐसा जोखिम उठा लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर काले रंग के एक विशालकाय सांप को चूमती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Woman Kisses Snake Viral Video: सांपों (Snakes) की गिनती धरती के सबसे खतरनाक जीवों में होती है, क्योंकि इनकी कई प्रजातियां काफी जहरीली (Venomous Snakes) होती हैं, जिनके जहर की एक बूंद किसी की भी जान लेने के लिए काफी है, जबकि कई प्रजातियां जहरीली न होने के बावजूद बेहद घातक मानी जाती हैं. सांपों से जहां अधिकांश लोग डरते हैं तो कई लोग सांपों के साथ खिलवाड़ करने से नहीं चूकते हैं. कई बार सांपों के साथ खिलवाड़ करना किसी के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है, फिर भी लोग जानबूझकर ऐसा जोखिम उठा लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर काले रंग के एक विशालकाय सांप को चूमती एक महिला (Woman Kisses Giant Snake) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर rasal_viper नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं और इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इतना ही नहीं अधिकांश लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाओं में विशालकाय सांप को किस करने वाली हरकत को महिला का पागलपन करार दिया है. यह भी पढ़ें: Shocking! शख्स की उंगली से लिपटकर कर जब उसे काटने लगा खतरनाक सांप, Viral Video देख हैरान हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग का एक विशालकाय सांप अपने फन फैलाए हुए बैठा है. एक महिला डेरिंग दिखाते हुए सांप के पास पहुंचती है और उसे किस करने लगती है. महिला सांप के फन को दो बार किस करती है, लेकिन सांप इस तरह से बैठा है, जैसे उसे कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है. महिला की इस हरकत पर सांप कोई रिएक्शन नहीं देता है. भले ही महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को किस कर लिया, लेकिन ऐसा करना उसे भारी भी पड़ सकता था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

