Werewolf Syndrome: एमपी का यह शख्स है दुर्लभ त्वचा स्थिति से पीड़ित, शरीर पर अत्यधिक बालों के चलते लोग उड़ाते हैं मजाक
मध्य प्रदेश के रहने वाले 17 वर्षीय ललित पाटीदार नाम का एक किशोर वेयरवोल्फ सिंड्रोम नाम की एक दुर्लभ चिकित्सा स्थिति से पीड़ित हैं. पीड़ित का कहना है कि उसके लुक के कारण उसे पूरी जिंदगी परेशान किया गया है.
- Read in
- हिंदी
Werewolf Syndrome: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रहने वाले 17 वर्षीय ललित पाटीदार (Lalit Patidar) नाम के एक किशोर वेयरवोल्फ सिंड्रोम (Werewolf Syndrome) नाम की एक दुर्लभ चिकित्सा स्थिति (Rare Medical Condition) से पीड़ित हैं. पीड़ित का कहना है कि उसके लुक के कारण उसे पूरी जिंदगी परेशान किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित किशोर के शरीर पर बालों को अत्यधिक वृद्धि के कारण लोगों ने उस पर पत्थर फेंके और बच्चे उसे देखकर इसलिए डर जाते हैं कि कहीं वो उन्हें जानवरों की तरह काट न ले. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (National Library of Medicine) द्वारा परिभाषित किया गया है कि त्वचा की समस्या हाइपरट्रिकोसिस (Hypertrichosis) का कोई इलाज मौजूद नहीं है. यह दुर्लभ त्वचा स्थिति पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से प्रभावित कर सकती है.
देखें ट्वीट-
Lalit Patidar (17), who suffered from "werewolf syndrome", which is seen in only 50 people, said, "My school friends used to make fun of me, they would shout at me as a monkey. People say it's very scary, and people also make fun of me by calling me a ghost." #sundayvibes pic.twitter.com/9npFegf3ss
— KASİDE (@zakkumec) November 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

